औरैया, फरवरी 10 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र में अचानक बढ़ी गर्मी ने रबी की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया और दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम में आए इस बदलाव से गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के समय से पहले पकने की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार गेहूं की फसल के लिए करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान उपयुक्त माना जाता है। इससे अधिक तापमान होने पर दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं की बालियों में दाने पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते, जिससे दाना पतला व कमजोर रह जाता है और प्रति बीघा उपज कम होने की संभावना बढ़ जाती है। सरसों की फसल पर भी इसका असर पड़ रहा है। द...