हाजीपुर, मार्च 2 -- राजापाकर। संवाद सूत्र शनिवार की सुबह हल्की हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर सरसों और तंबाकू की फसल को बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। स्थानीय किसान अनिल कुमार, रामबाबू सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर कुशवाहा, मुख्तार सिंह आदि ने बताया की सरसों की फसल तैयार थी। कई खेतों में तो कटाई भी हो चुकी थी। ऐसे में सुबह हुई वर्षा के कारण खेतों में काटकर रखी हुई सरसों के खराब होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही आज हुई बारिश से तंबाकू की फसल भी प्रभावित हुई है। हालांकि रिमझिम बारिश होने से फसलों की विशेष बर्बादी नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.