लातेहार, मार्च 18 -- बेतला प्रतिनिधि । तेज मेघ गर्जन के साथ सोमवार को हुई बूंदाबांदी बारिश ने क्षेत्र में उमस बढ़ा दी है। बारिश के कुछ ही देर बाद आसमान में सूरज की तपिश और उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। लोग उमसभरी गर्मी से त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। इसबारे में क्षेत्र के बुजुर्ग विजयमल सिंह,मधेश्वरी सिंह,राघव शरण सिंह,छेदीलाल साव आदि ने कहा कि मौसम का यदि यही रवैया रहा तो वो दिन दूर नहीं,जब अस्पताल में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार लग जाएगी और ईलाज कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिलेगा। बहरहाल सोमवार को हुई बूंदाबांदी बारिश से बढ़ी उमसभरी गर्मी ने लोगों का चैन से जीना मुश्किल कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.