अल्मोड़ा, मार्च 29 -- वीपीकेएएस का जबलपुर की श्री बाराहदेव फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के साथ वीएल मटर 13 के उत्पादन और विक्रय के लिए समझौता हुआ है। अब किसानों को इस बेमौसमी खेती के लिए उपयुक्त और जल्दी पकने वाली मटर की किस्म का बीज मिल सकेगा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (वीपीकेएएस) की ओर से विकसित वीएल सब्जी मटर 13 उत्तराखंड में खेती के लिए एक अधिसूचित जल्दी पकने वाली किस्म है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसकी फली आकर्षक और लंबी होती है। इसमें 9 से 10 बीज पाए जाते हैं। वहीं, यह ऊंचे पहाड़ों में बेमौसमी खेती के लिए काफी उपयुक्त वैकल्पिक किस्म है। अब संस्थान की ओर से इस किस्म के उत्पादन के लिए श्री बाराहदेव फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से लिखित समझौता किया गया है। कम्पनी के साथ को हुए समझौते क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.