बस्ती, मई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर संकल्पों के साथ नमन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के साथ ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का पंचशील सिद्धांत बेमिसाल है, उसका लोहा आज भी दुनिया मानती है। पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने और उसके बाद नव निर्माण में नेहरू की भूमिका अग्रणी रही। संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उद्योगों के विकास, विदेश नीति, कृषि, रोजगार, रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में पंडित नेहरू के कुशल नेतृत्व में जो नींव पड़ी उसी के आधार पर देश आज विकास की ओर है। प्रमोद द्विवेदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.