पलामू, अगस्त 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर और सदस्य सत्य प्रकाश की बेमियादी भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि दोनों भूख हड़तालियों की तबियत बिगड़ने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के डॉ अमित कुमार ने दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने कहा कि आशीष कुमार ठाकुर को डी-हाईड्रेशन अधिक है। उन्हें मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में स्लाइन चढ़ाने के लिए भेजा जा रहा है। इधर एनपीयू प्रशासन की ओर से अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। दोनों छात्र नेताओं के भूख हड़ताल के समर्थन में शनिवार को कई कार्यकर्ता और छात्र एनपीयू परिसर में पहुंचे और हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम...भजन गा रहे थे। आशीष कुमार दुबे ने एनपीयू प्रशासन पर उदासीनता का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.