नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- बेन डकेट टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट के दूसरे दिन डकेट ने यह कारनामा किया। पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट होने वाले बेन डकेट ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की। वे बड़ा स्कोर तो नहीं बना पाए लेकिन चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 गेंदों में कुल 34 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किए और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 300 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हाल ही में हैरी ब्रुक ने अपने नाम किया है। उन्होंने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 34 गेंदों में 41 रन बनाकर यह कीर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.