बिहारशरीफ, अप्रैल 27 -- बेन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ऊपर रविवार की दोपहर में एक यात्री विमान करीब 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। करीब 15 बार विमान को गोल-गोल चक्कर लगाते देख लोग सहमे रहे। हालांकि, 45 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाने के बाद विमान पश्चिम दिशा की ओर रवाना हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की साँस ली। विमान हवा में क्यों चक्कर लगा रहा था, य़ह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...