मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा चौक के पास से शुक्रवार की रात पुलिस ने मालवाहक ऑटो पर लोड 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष साकेत शार्दूल ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को देख चालक भाग गया। तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई। मालवाहक ऑटो को जब्त कर लिया गया है। मालिक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...