मुजफ्फरपुर, जून 24 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र में दरभंगा फोरलने पर बने पुल से मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने बागमती नदी में छलांग लगा दी। यह देख फोरलेन से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने विवाहिता को डूबने से बचाया। सूचना पर पहुंची बेनीबाद पुलिस ने विवाहिता को तुरंत गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया। महिला बोचहां थाना क्षेत्र के रहसी गांव निवासी राजन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी है। उसका मायके बेनीबाद थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में है। उसकी मां रंगीला देवी ने पुलिस को बताया कि करीब चार दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। भारती ने सुबह करीब दस बजे फोन कर बताया कि उसके दोनों बच्चों की देखभाल करना। वह बेनीबाद पुल से बागमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेगी। मां के बहुत समझाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.