दरभंगा, फरवरी 11 -- बेनीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय बेनीपुर से राजस्व कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गये। राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभुक कृषक का फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी प्रभावित हो गया। एसडीएम मनीष कुमार झा ने पूछने पर बताया की संघ के आवाहन पर राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...