दरभंगा, दिसम्बर 1 -- बेनीपुर। अधिकांश पैक्स में धान अधिप्राप्ति शुरू नहीं होने से कृषक औने-पौने मूल्य पर बेच रहे हैं। व्यापारी कीमत गिराकर किसानों का आर्थिक दोहन कर रहे हैं। सहकारिता विभाग पूर्व में चार पैक्स में धान अधिप्राप्ति के लिए चयन किया अब तक पैक्स में धान अधिप्राप्ति संतोषजनक नहीं बताया गया है। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में 22 पैक्स है। इसमें बेनीपुर, माधोपुर, सझुआर, शिवराम को धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित किया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में 420 क्विंटल, माधोपुर में 100, सझुआर में पांच तथा शिवराम में 81 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है। सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर को चार पैक्स को धान अधिप्राप्ति के लिए चयन किया गया। कुल 22 पैक्स में फिलहाल 14 पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य से वंचित है। विभागीय आंक...