कोडरमा, फरवरी 15 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। शहर के हर चौक-चौराहे से लेकर गली-मुहल्ले व घर-घर तक इसकी चर्चा हो रही है। चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। करीब 11 वर्षों के लंबे समय के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव से शहरवासियों को शहर का कायाकल्प बदलने की काफी उम्मीदे हैं। लोगों का कहना है कि अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में शहर की सरकार के गठन से काफी बदलाव होंगे। जमीनी मुद्दे उठेंगे और जनता के हित में फैसले लिये जायेंगे। वर्षों से धीमी पड़ी विकास को नयी रफ्तार मिलेगी। उनका कहना है कि जीत के बाद सभी जनप्रतिनिधि अपने वादे को भूल जाते हैं और शहर की कई मुख्य समस्या है, जस की तस रह जाती है। बहरहाल चुना...