छपरा, अप्रैल 4 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला परिषद, बेतिया राज तथा हथुआ राज की भूमि के संबंध में तथा जमाबंदी रद्दीकरण, सैरात,हाट बाजार बंदोबस्ती एवं जिला अंतर्गत सभी बाजारों में लगने वाले अतिक्रमण के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को जिला परिषद की समस्त भूमि से संबंधित प्राप्त सूची के आधार पर भौतिक सत्यापन करते हुए संदर्भित भूमि पर जमाबंदी कायम है अथवा नहीं तथा जमाबंदी कायम है तो किसके नाम से है, की पूर्ण विवरणी तथा उक्त भूमि खाली है तो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है या स्टेट हाईवे के किनारे है, अतिक्रमण है, से संबंधित पूर्ण विवरणी भेजने को कहा। सात दिनों के अंदर प्राप्त करते हुए एक अभियान के तहत इस माह के अंत तक निश्चित रूप से जमाबंदी रद्दीकरण का प्रस्ताव भेजने तथा मई माह के प्रथम पक्ष तक सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.