प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। बेतिया राज की संपत्ति के कब्जेदारों को नोटिस देने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राजस्व परिषद के अफसरों ने संपत्ति का ब्योरा जुटाया और अब इसके बारे में प्रयागराज प्रशासन के अफसरों के साथ बात होगी। जिसके बाद सभी को नोटिस दिया जाएगा। जिले में बेतियाराज की कई संपत्तियां हैं। गुरुवार को बिहार राजस्व परिषद के अफसर संजीव कुमार ने मुट्ठीगंज और सिविल लाइंस में निरीक्षण किया। मुट्ठीगंज में कुल 32 लोग काबिज पाए गए। इन लोगों में 12 लोगों ने किराएदारी के दस्तावेज दिए। 20 लोग यहां बाद में आए थे। इन लोगों को नोटिस दिया जाएगा कि सभी जमीन खाली करें। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि यह लोग कबसे यहां पर आए थे। सिविल लाइंस में है नजूल भूमि बेतिया राज की स्पष्ट संपत्ति पर तो बिहार शासन और उत्तर प्रदेश शासन के बीच बात होगी। लेकिन,...