गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। बेतिहाता चौराहा पर नई आशा संस्थान की ओर से गुरुवार को निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराई गई, जिसका उद्घाटन एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने किया। नई आशा संस्थान लोगों की सहायता के लिए लगातार 9 वर्ष से यह व्यवस्था उपलब्ध कराती आ रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि यह समाज के लिए एक अच्छा प्रयास है। संस्थापक आशीष छापड़िया और सीमा छापड़िया ने बताया कि यह आयोजन गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस आयोजन में अध्यक्ष अनूप बंका, राहुल खेतान, कनक हरि अग्रवाल, राघवेन्द्र गोयनका, गौरव लिलारिया, स्वाति अग्रवाल, अजय राय पार्षद और विश्वजीत त्रिपाठी पार्षद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.