नैनीताल, दिसम्बर 24 -- बेतालघाट। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार को उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. दीपक ने किया। छात्रा प्रतिनिधि मीनाक्षी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों से बडोनी के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...