नैनीताल, नवम्बर 25 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को खैरना महिला सभागार में आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और एबीडीओ विनोद कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान 53 ग्राम प्रधान और 296 वार्ड सदस्य मौजूद रहे। ग्राम प्रधानों ने अपना परिचय देते हुए गांवों के विकास को लेकर प्राथमिकताओं को साझा किया। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने अपील की, कि सभी जनप्रतिनिधि ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा ग्राम सभाओं की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें। यहां जेई वित्त धीरज चौहान, ग्राम प्रधान उषा पिनारी, ग्राम प्रधान गीता पाठक, बालम पिनारी, त्रिभुवन पाठक, भाष्कर चंद्र, पवन कुमार, मदन सिंह, पान सिंह आदि रहे। ज्योलीकोट की ग्राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.