नैनीताल, अगस्त 6 -- गरमपानी। बारिश के चलते बेतालघाट ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों में मंगलवार रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम ने फॉल्ट सही कर 10 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू की। सीम, सिलटोना, धनियाकोट, व्यासी, सिमलखा, तिलाड़ी, पांगकटारा, बजेड़ी, मझेड़ा, डोबा, नौणा आदि गांवों में मंगलवार रात करीब 10 बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद बुधवार सुबह ऊर्जा निगम ने फॉल्ट ठीक कर सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारू की। लेकिन शाम के समय इन गांवों में लो वोल्टेज की समस्या रही। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र बिष्ट ने बताया कि सीम गांव में लाइन में खराबी होने के चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। खराबी को ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.