उरई, फरवरी 8 -- कुसमिलिया। जालौन-हमीरपुर जिले की सीमा पर मुहाना-चिकासी पुल जर्जर होने के कारण मरम्मत के लिए पांच फरवरी से 16 मार्च तक के लिए बंद किया गया है। इससे आवागमन रुकने से बेतवा नदी के किनारे सब्जी की खेती करने वाले किसानों पर संकट आ गया है। अब वह नदी पार सब्जी बेचने नहीं जा पा रहे हैं। उरई मुख्यालय तक सब्जी लेकर आने से पहले की अपेक्षा अब ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा है। इससे सिर्फ लगात ही निकल रही है। वहीं मुनाफा न होने से रोजी रोटी के लिए संकट पैदा हो गया। बेतवा नदी से प्रतिदिन करीब आधा सैकड़ा सब्जी किसान उरई मुख्यालय सब्जी बेचने आते हैं। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अब पुल से आवागमन बंद होने से अब कस्बा राठ या आसपास के गांवों में कम दाम में सब्जी बेचकर लागत निकल रहे हैं। पुल बंद होने से नदी के आसपास बसे गांव के छोटे व्...