लातेहार, जनवरी 6 -- बेतला, प्रतिनिधि। इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और जारी शीतलहरी के मद्देनजर बच्चों की सेहत और सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने सूबे के सभी कोटि के स्कूलों को आगामी 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश भले ही दे दिया है, पर यह आदेश निजी स्कूलों के लिए कोई मायने नहीं रखता। क्योंकि किसी कारण से निजी स्कूल के संचालक सरकारी आदेश का पालन करना मुनासिब नहीं समझते। यही वजह है कि सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाते क्षेत्र के हड़पड़वा ग्राम स्थित निजी स्कूल सर्वेश्वरी विद्या मंदिर में बच्चों की पढ़ाई बदस्तूर जारी है। मंगलवार को कई स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में ठिठुरते हुए पैदल तथा विभिन्न वाहनों से पढ़ाई करने स्कूल जाते देखा गया। इसबारे में स्कूल की संचालिका सरिता कुमारी ने कहा कि उन्हें स्कूल बंद रखने का कोई आदेश नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.