चाईबासा, दिसम्बर 27 -- गुवा ।गुवा थाना क्षेत्र के बेतरकिया गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान बेतरकिया निवासी प्रधान अगरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रधान अगरिया खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। दवा के छिड़काव के बाद उन्होंने साबुन से हाथ साफ नहीं किया और केवल पानी से हाथ धोकर रात का भोजन कर लिया।अगली सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे। स्थिति को गंभीर समझते हुए परिजन उन्हें गुरुवार को नोवामुंड़ी स्थित टिस्को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस सक्रिय हुई।गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ...