घाटशिला, फरवरी 11 -- धालभूमगढ़ । धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेतझरिया गांव के पास खेतान पत्थर पिसाई कारखाना के नजदीक एक पिकअप वैन और नियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई ,वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को धालभूमगढ़ स्थित सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन श्रमिकों को लेकर मोहलीसोल से पूनगोड़ा भालकी के नजदीक काम करवाने के लिए लेकर जा रही थी। जिसमें दो बच्चे सहित 11 वयस्क और एक ड्राइवर के साथ कुल 13 लोग सवार थे । घायलों के अनुसार तथा डॉक्टर के कथा अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था । डॉ शिव शंकर मुर्मू एवं डॉ सौम्य हेम्ब्रैंम ने घायलों को प्राथमिक इलाज की एवं उचित एवं उच्च स्वास्थ्य लाभ के लिए उच्च चिकित्सालय महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सालय स्थाना...