रांची, अगस्त 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, मत्स्य प्रभाग झारखंड सरकार के निर्देश और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के सौजन्य से बुधवार को बेड़ो प्रखंड के मत्स्य कृषकों की टीम मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र शालीमार से आंध्रप्रदेश और हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इसमें बेड़ो प्रखंड से घाघरा पंचायत के मंटू उरांव, खुखरा पंचायत के पवन लकड़ा, जामटोली पंचायत के धनेश्वर उरांव, राजेंद्र धान, दिघिया की अनतुनी खेस और जरिया के फगुवा उरांव आदि शामिल हैं। ज्ञात हो कि झारखंड के मत्स्य कृषकों का आंध्रप्रदेश और हैदराबाद में गुरुवार से तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम सह स्थल भ्रमण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी प्रखंड के मत्स्य मित्र चरवा उरांव ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.