रांची, जुलाई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरिया टेंगरिया गांव से कांवरियों का दूसरा जत्था शनिवार की सुबह में देवघर में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो गया। इसके पूर्व कांवरियों ने गांव के शिवालय और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। साथ ही क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। जत्थे का नेतृत्व कर रहे भीम महतो ने बताया कि कांवरियों का दल एक साथ यहां से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल लेकर सीधे वैद्यनाथ बाबा का दर्शन कर जलाभिषेक करेगा। वहीं कांवरियों में आदित्य, सोनू, पाजू, दिनेश, बजरंग और सुदर्शन सहित दर्जनों महिलाएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.