रांची, अक्टूबर 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह बेड़ो थाना परिसर से रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय अखंडता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली छात्रों ने इस दौड़ में भाग लिया और एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनकी जयंती पर आयोजित यह दौड़ देश विरोधी शक्तियों के लिए जवाब है और एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करें। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.