रांची, जून 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो के परिसर में सोमवार को हूल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान देश के महान क्रांतिकारियों और विशेष रूप से हूल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू की शहादत याद की। कार्यक्रम की शुरुआत सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके अमर बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बच्चों को सिदो-कान्हू के जीवन और उनके संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने बच्चों को हूल विद्रोह के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे 1855 में सिदो और कान्हू के नेतृत्व में संथाल आदिवासियों ने ब्रिटिश औपनिवेसिक शासन और जमींदारी प्रथा के खिलाफ बड़ा विद्रोह छेड़ा था। प्राचार्...