रांची, मार्च 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व सह शोभा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ प्रताप मिंज की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 31 मार्च, एक और दो अप्रैल को सरहुल पूर्व संध्या, पूजा और शोभा यात्रा में लोगों का महाजुटान होगा। वहीं ईद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने की समय की जानकारी लेते हुए व्यापक विचार विमर्श किया गया। रामनवमी पर्व पर चर्चा के दौरान निकलनेवाले जुलूस में लोगों की संख्या, जुलूस का रूट चार्ट, जुलूस में प्रयुक्त पारंपरिक हथियार की जानकारी समेत अन्य जरूरी जानकारी ली गई। सीओ प्रताप मिंज ने कहा प्रखंड क्षेत्र में सरहुल, ईद और रामनवमी के दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.