रांची, फरवरी 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तहत बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड में बनाए गए कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेड़ो में नामांकित 592 परीक्षार्थियों में से 6, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में 558 में से 4 तथा सरस्वती विद्या मंदिर में 330 में से 2 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में करमसिंह महतो, एसएस प्लस ट...