रांची, नवम्बर 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दिघिया गांव स्थित रोमन कैथोलिक चर्च से रविवार को मसीहियों ने ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में बतौर मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर जॉर्ज लकड़ा ने अपने प्रवचन में कहा कि ख्रीस्त राजाओं का राजा है। राज राजेश्वर यीशु शांति प्रिय न्यायकर्ता हैं। इनका राज्य कभी समाप्त नहीं होगा। हम लोग ईश्वर की चुनी हुई प्रजा हैं। मसीह की ज्योति से पूरा विश्व दिव्यमान है। हमें अन्याय, शोषण के विरुद्ध प्रेम, शांति और भाईचारा का बीज बोना चाहिए। शोभायात्रा में मसीही समुदाय के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में झंडा और बैनर के साथ शोभा यात्रा निकाली। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर रॉबर्ट मिंज, फादर सुमित खलखो, फादर भीमसेंट मिंज, फादर शिशिर सुरिन, फादर आनंद भेंगरा, सिस्टर निर्मला, सि. बिनया, सि. लुस...