रांची, जनवरी 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के जरिया गांव स्थित कुएं से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र वनटोली गांव निवासी 28 वर्षीय आनंद महतो के रूप में हुई है। वह गुरुवार को अपने जीजा के घर आया था, जहां बहन से विवाद के बाद रात में घर से निकल गया था। प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम से जांच कराई है। घटना के संदर्भ में डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम, पुलिस निरीक्षक उत्तम उपाध्याय, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव और एसआई अनिल टोप्पो सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.