रांची, फरवरी 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शकीला पुल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लापुंग के उनीकेल गांव निवासी दिलीप उरांव और बेड़ो के खिरदा भठ्ठी गांव निवासी दंपति नंदू महली और उनकी पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। घटना गुरुवार को लगभग पौने तीन बजे की है। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना के एएसआई श्याम टोप्पो मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बेड़ो पहुंचाया। अस्पताल में डॉ अंजलि ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया। घायल दिलीप उरांव ने बताया कि वह अपने घर से लोहरदगा की ओर जा रहा था, जबकि नंदू महली अपनी पत्नी के साथ बेड़ो बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...