रांची, अक्टूबर 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। दीपावली पर शुक्रवार को डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में रंगोली बनाओ-दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और भारतीय पारंपरिक कलाओं से उन्हें जोड़ने का था। विद्यालय परिसर में सजे रंगीन दीयों, फूलों और रंगोलियों ने उत्सव का वातावरण और भी जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में पारंपरिक एवं आधुनिक विषयों का आकर्षक समन्वय देखने को मिला। विशेष रूप से उल्लेखनीय डिजाइनों में लक्ष्मी-गणेश की पारंपरिक रंगोली, डिजिटल इंडिया की आधुनिक थीम, ऑपरेशन सिंदूर, राम-सीता की धार्मिक कलाकृति औ...