रांची, मार्च 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की घाघरा पंचायत के कोकड़े गांव में तीन हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने इसी गांव के दो किसान अनूप मुंडा की गेहूं और केला और पूनम मुंडा के आलू की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना सोमवार की रात लगभग 10 बजे की है। अनूप मुंडा ने बताया कि 30 दिसंबर 2024 को भी हाथियों ने आलू की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दी थी जिसका मुआवजा अभी तक हमें नहीं मिला है। वहीं लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाने पर मजबूर हैं। अनूप और पूनम ने क्षतिपूर्ति को लेकर स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को किसानों को मुआवजा देने और हाथी को जंगल से भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.