रांची, मार्च 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तुको अंबाटोली गांव में सोमवार को चोरी की बकरी बेचने पहुंचे पांच आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े दो आरोपी खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के सरोज कच्छप और सूरज लाल को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं तीन नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया और चोरी की तीनों बाइक जब्त कर ली। इससे पहले सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान सदल बल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी के पूछने पर आरोपियों ने बकरी चुराकर बेचने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने थाना प्रभारी को बताया कि वे खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से बकरी चुराकर अंबाटोली गांव में बेचने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि तीनों बाइक भी कर्रा और रनिया थाना क्षेत्र से चोरी की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.