रांची, जुलाई 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ईंटाचिल्द्री और चनकोपी गांव में घुरती रथ से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मंदिर में पहुंचेंगे। पुजारी सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम मौसीबाड़ी में पूजन और आरती के बाद घुरती रथ पर भगवान के विग्रहों को विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु रथ को खींचकर मंदिर लाएंगे। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान के विग्रहों को मंदिर के आसन पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले प्रात: मौसीबाड़ी में भगवान की पूजा करेंगे। रविवार की सुबह छह बजे मौसीबाड़ी मंदिर का पट भगवान के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। सुबह आठ बजे महापूजा के बाद प्रसाद का भोग चढ़ाया जाएगा। वहीं, पूजन के बाद दिन के एक बजे से लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। शाम चार बजे भगवान को मौसी घर का प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। वहीं पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.