रांची, जनवरी 30 -- बेड़ो प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करांजी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम लगभग दो बजे की है। घायलों में दिघिया गांव निवासी सुनील लकड़ा और अभिषेक लकड़ा शामिल हैं। जिन्हें घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को बेड़ो सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ काजोल सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.