रांची, जुलाई 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जरिया गांव के पास कार और बुलेट के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बुलेट सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कार चालक समेत कॉलेज के प्राचार्य को भी हल्की चोटें आईं हैं। घटना बुधवार को दिन के 10:30 बजे की है। घायल की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी अलताब चौधरी और उसी गांव की पूजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों रांची जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंचे वार्ड सदस्य अभय कुमार महली और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी बेड़ो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया। कार में सवार रांची निवासी चालक सुनील ठाकुर और केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद सिंह को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बेड़ो थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.