रांची, फरवरी 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव में आग लगने से दो भाइयों मसीर खान और कुर्बान खान के घर के पास रखे पुआल के दो गांज जलकर राख हो गए। घटना शनिवार की रात लगभग एक बजे की है। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित दोनों भाइयों ने बताया कि पुआल जलने से अब मवेशियों के लिए चारा खिलाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। आग इतनी भयावह थी कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिस समय आग लगी उस समय लोग अपने घरों में सोए हुए थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक पुआल जलकर राख हो गया था। किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई थी। दोनों किसानों ने आपदा प्रबंधन के तहत सीओ से मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.