रांची, अप्रैल 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की हरिहरपुर जामटोली पंचायत स्थित बहेराटोली गांव में आंधी-तूफान से प्रकाश यादव, दोधया मुंडा, गीता देवी और सुरेश गोप के मकान की छप्पर उड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रविवार को दिन के साढ़े तीन बजे की है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया लक्ष्मी कोया और पूर्व मुखिया सुनील कच्छप ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास या अबुआ आवास की सूची में प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.