रांची, फरवरी 23 -- बेड़ो प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई और एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के मुरतो बाजारटांड़ के आसपास की है। यहां दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पहाड़कंडरिया गांव निवासी चरवा उरांव और रोशनी उरांव तथा वर्षीय सुशांत उरांव घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसआई अनिल टोप्पो मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बेड़ो सीएचसी भेजा और शव बेड़ो थाना ले आए। दूसरी घटना प्रखंड के करांजी गांव स्थित चौक के पास की है। यहां करांजी गांव निवासी पुनीत तिग्गा को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुनीत का दाहिना पैर टूट गया वह पैदल किराना दुकान जा रहा था। तीसरी घटना जरिया गांव के पास की है। यहां सिसई नगर कुसुमटोली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.