रांची, नवम्बर 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रही है। इसी उपलक्ष्य में, उत्तराखंड में होनेवाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए भगवान बिरसा की संदेश यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा 15 नवंबर 2025 को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी से शुरू हुई है और 27 नवंबर 2025 को देहरादून, उत्तराखंड पहुंचेगी। सोमवार को यह संदेश यात्रा बेड़ो पहुंची। यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा और उनके जन्मस्थल उलिहातू की पवित्र मिट्टी को एक रथ पर सजाकर लाया गया था। बेड़ो में करमचंद भगत कॉलेज मोड़ से देवी मंडप चौक तक मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों और अभाविप कार्यकर्ताओं ने मांदर की थाप और माल्यार्पण के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत में एबीवीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.