रांची, जून 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में शनिवार को 12 साल में एक बार होनेवाले दो दिनी 12 वर्षीय संगी भईयादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सेमरा गांव स्थित अखरा स्थल से ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली जो संगी गांव बारीडीह के लिए रवाना हुई। इसके बाद दोनों गांव के संगी भाई परंपरागत नाच गान करते हुए अखरास्थल पर पहुंचे, जहां रात में सामूहिक भोज के बाद बैठक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यह महोत्सव 12 साल में एक बार मनाया जाता है जो जनजातीय क्षेत्र में संगी शब्द की महिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की अनमोल प्रेरणा देता है। यह समारोह रविवार को संगी गांव बारीडीह से सेमरा गांव के ग्रामीणों की विदाई के बाद समाप्त हो जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय, जिंगुआ टाना भगत, सुका महतो, फगुआ टाना भगत, वासुदेव उरांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.