रांची, मई 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुरतो गांव में तीन दिनी मंडा पूजा बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने किया। साथ ही शिवभक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान क्रमशः लोटन सेवा, धुआं सुआं और फूलखुंदी के धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान भोलेनाथ और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिवभक्तों ने आस्था के फूल बरसाए। जिसे पाने की ललक श्रद्धालुओं के बीच देखा गया। वहीं कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सन्नी टोप्पो ने कहा कि मंडा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। मंडा पूजा हमारी समृद्ध परंपराओं और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें त्याग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.