रांची, जून 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर अपने घरों के आसपास 1000 से अधिक पौधे लगाए। पौधों में आम, कटहल, लीची, नीम और पीपल जैसे विभिन्न प्रकार के पेड़ शामिल थे। गर्मी की छुट्टियों के कारण, छात्रों ने अपने-अपने घरों के पास पौधे लगाए और उनके फोटो और वीडियो स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए। इसके अतिरिक्त, बच्चों ने पेड़ों के महत्व पर भाषण देते हुए वीडियो बनाकर भेजें। जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरुकता और समझ प्रदर्शित हुई। इस दौरान स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने कहा कि पौधों के बिना इस पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.