रांची, जनवरी 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामटोली गांव में कुएं में डूबने से 38 वर्षीय बुधराम उरांव की मौत हो गई। वह पिछले सोमवार से लापता था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, दो वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद से बुधराम मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। सूचना पर पहुंची बेड़ो पुलिस ने शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों और परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और आपसी सहमति से गांव के मसना में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता की मृत्यु के बाद बुधराम के दो मासूम बच्चे अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। इस दुखद घटना पर 12 पड़हा राजा विशाल उरांव और समाजसेवी चरवा उरांव ने प्रशासन से इन अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.