रांची, फरवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की गोंदलीपोखर पंचायत स्थित बेड़वारी गांव में 1008 श्रीश्री हनुमान मंदिर का दो दिनी 10वां वार्षिकोत्सव सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि धर्म का वास्तविक और मूल भाव ही मानव कल्याण है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वार्षिकोत्सव के समापन पर विधि-विधान से हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्याम सुंदर महतो, अनिता देवी, पूनम देवी, ज्योतिष महतो, सतीश महतो, चांद महतो, संजय गोराई, सोनाली देवी, गोवर्धन महतो, प्रकाश महतो, प्रदीप साहू, अरुण महतो, मोहरनाथ महतो, कांशी पटेल, राजू महतो, मार्शल महतो, सुनील महतो, अजीत महतो, सरोज महतो, विपिन महतो और आकाश महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ह...