गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ इलाके के विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले बेटे से मारपीट करने का उलाहना लेकर गए पिता का आरोपित परिवार ने मारकर सिर फोड़ दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मारपीट, धमकी, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास नगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की दोपहर दो बजे के करीब पुत्र सागर मिश्रा को छोटू, उसका भाई, मित्र प्रखर, पवन व अन्य लोगों ने मिल कर के पीट दिया। जब हमें जानकारी मिली तो आरोपित के घर जाकर मारपीट की वजह पूछने पर मुझे और घर वालों को ईंटों व डंडों से मारने लगे। जिसमें मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, चाची विमला मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.