प्रयागराज, जनवरी 27 -- बेटे से हुए मामूली विवाद में कुछ युवकों ने उसके बुजुर्ग पिता की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। नसीरपुर गांव के मानिक चंद्र यादव ने बताया कि रविवार की शाम को थरवई रेलवे क्रासिंग के पास बाइक हटाने को लेकर लाहुरतारा गांव के आकाश यादव पुत्र राम नरेश से विवाद हुआ। इसी विवाद को लेकर रविवार की रात करीब दस बजे आकाश अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और मारपीट की, पिता को गंभीर चोटे आई हैं। बेली अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। मारपीट करने वाले अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मानिक चंद्र यादव की तहरीर पर आकाश यादव सहित पांच अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर थरव...