संवाददाता, मार्च 19 -- Son Killed Mother: यूपी के गोरखपुर के शाहपुर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने बीमार मां को पीट-पीटकर मार डाला। आवास विकास कॉलोनी में हुई घटना ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है। जिस बेटे को मां ने पाल-पोस कर बड़ा किया उसी ने उसे पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया। जो भी यह सुन रहा है गम और गुस्से से भर जा रहा है। हत्यारोपी बेटे ने हत्या के बाद बिस्तर पर शव रखकर ऊपर से चादर से ढंक दिया और फिर दरवाजे पर ताला बंद कर घर से फरार हो गया। पूरे दिन घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। रात में दो बजे के करीब मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला का शव बरामद किया। आरोपित बेटा अब भी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उधर, घटना की सूचना पर कुछ रिश्तेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.